फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercury rises to 42 degree Celsius, scorching sun

Agra News: पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर चढ़ा, तन झुलसा रहा सूरज

Tue, 16 May 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mercury rises to 42 degree Celsius, scorching sun
कासगंज। सूरज अब झुलसाने लगा है। तेज धूप में रहना मुश्किल भरा हो गया है। गर्मी से लोग परेशान है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर तक पहुंच गया है। लोगों के द्वारा गर्मी से बचने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। युवा और बच्चे नदियों और नहरों नहाकर गर्मी से बचाव कर रहे हैं और मस्ती भी। उनके द्वारा दोपहर में नहरों में अठखेलियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

मई के दूसरा सप्ताह में गर्मी ने अपना असर दिखना शुरु कर दिया है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन में लोग अपने को पूरी तरह से कपड़ों से ढककर ही निकल रहे हैं। जिससे तन झुलसा रही गर्मी से बचा जा सके। दोपहर के समय बाजारों में भी रौनक नहीं रहती। लोग सुबह और शाम ही घरों से निकल रहे हैं। बेहतर जरूरी काम होने पर ही लोग दोपहर को निकल रहे हैं। वहीं बच्चे और युवा नदियां और नहरों में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर में नदियों और नहरों में युवाओं और बच्चों की दोपहर बीत रही है। उनके द्वारा अठखेलियां की जा रही हैं। बच्चे नहरों में पुल से छलांग लगा रहे हैं। तैराकी भी की जा रही है। उधर कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि का कहना है कि नदियों और नहरों में युवा संभलकर नहाएं। लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


मस्ती करें, पर रखे ध्यान:
- नदी में कम बहाव वाले स्थान पर ही नहाएं या तैराकी करें
- तैरना नहीं आने नदी में नहाना खतरनाक हो सकता है
- नदी या नहर में नहाने के दौरान स्टंट करने से बचें
- कम उम्र के बच्चे नदी में कतई में तैराकी न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed