{"_id":"647a30727686d109410c8777","slug":"merchant-attacked-with-sword-case-against-three-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-14-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तलवार से व्यापारी पर किया हमला, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तलवार से व्यापारी पर किया हमला, तीन पर केस
Fri, 02 Jun 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर के गंगेश्वर कालोनी निवासी व्यापारी पर रंगबाजी दिखाते हुए तलवार से हमला किया गया। इस घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ। मामले में व्यापारी के पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल व्यापारी नंद किशोर निवासी गंगेश्वर कालोनी 30 मई को अपने घर पर था। तभी उसके पड़ोसी मुकेश, संजय और सूरज उसके घर पर पहुंचे। व्यापारी के अनुसार तीनों ने रंगबाजी दिखाते हुए उसे गाली देने लगे। जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। व्यापारी ने बचाव के लिए चीख पुकार की। इस पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, लोगाें को आता देख तीनों मौके से फरार हो गए। व्यापारी के पुत्र अजय ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसमें तीनों को नामजद कर आरोपित किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन