{"_id":"65a1404ce7c34cc15c0c9fc6","slug":"mentally-ill-woman-found-near-kanshiram-colony-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10698-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कांशीराम कॉलोनी के पास मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कांशीराम कॉलोनी के पास मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला
Fri, 12 Jan 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी के पास मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी गोला बाजार के पास शुक्रवार की सुबह खेत में एक मानसिक बीमार महिला को पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह गोला बाजार के रहने वाले कुछ लोग नगला कीरत पंचायत घर के पास से होकर गुजर रहे थे। तभी देखा कि एक महिला खेत में पड़ी सर्दी से कंपकंपा रही थी। महिला की इस हालत को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कई महिलाएं और पुरुष एकत्र हो गए। सर्दी लग जाने की वजह से महिला की हालत बेहद खराब थी। लोगों ने उस पर कपडे़ आदि डाले। कुछ देर आग के पास बैठाया। लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर बस स्टैंड के पास नजर आती है। वह कांशीराम कालोनी के पास कैसे पहुंची। इसको लेकर किसी कोई जानकारी नहीं। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद