फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Memorials of 12 great figures in Fatehpur Sikri to be renovated

Agra News: फतेहपुर सीकरी में 1.01 करोड़ से संवरेंगे 12 महापुरुषों के स्मारक

Wed, 07 Oct 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Memorials of 12 great figures in Fatehpur Sikri to be renovated
किरावली। विधानसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में स्थित महापुरुषों व ऋषि-मुनियों के स्मारकों को जल्द ही नया स्वरूप मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ''''डॉ. बीआर आम्बेडकर मूर्ति विकास योजना'''' के तहत 1.01 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है। विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से स्वीकृत इस बजट से क्षेत्र की 12 मूर्तियों और स्मारकों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि सभी 12 कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही बजट का आवंटन कर दिया गया है। नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा मिल सके, इसी उद्देश्य से इन धरोहरों को भव्य रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


किसे कितना बजट: जानिए कहां-कहां होगा काम

• ग्राम दूरा (फतेहपुर सीकरी): महर्षि दुर्वासा ऋषि स्मारक 9.931 लाख रुपये, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक 9.959 लाख रुपये
• ग्राम कोरई (फतेहपुर सीकरी): डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक 9.952 लाख रुपये
• फतेहपुर सीकरी कस्बा: महर्षि वाल्मीकि स्मारक 7.415 लाख रुपये
• अछनेरा कस्बा: बस स्टैंड के पास चौधरी चरण सिंह स्मारक 5.585 लाख रुपये, कचोरा रोड पर महात्मा गांधी स्मारक 6.174 लाख रुपये आंबेडकर स्मारक 4.850 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

• ग्राम रूनकता (अछनेरा): महाकवि सूरदास स्मारक 9.951 लाख रुपये, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक 9.788 लाख रुपये
• ग्राम सींगना (अछनेरा): श्रृंगी ऋषि स्मारक 9.680 लाख रुपये

• ग्राम डावली (अछनेरा): महात्मा गांधी स्मारक 9.970 लाख रुपये
• किरावली कस्बा: महर्षि वाल्मीकि स्मारक 7.788 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed