{"_id":"6283e1608e39ac59e32640ee","slug":"memorandum-submitted-to-beo-on-teacher-problems-mainpuri-news-agr5337671157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समस्याओं को बीईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समस्याओं को बीईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीआरसी बरनाहल पर प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बरनाहल की बैठक हरिओम दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा हुई। शिक्षक नेताओं ने समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र स्वरूप निगम को ज्ञापन सौंपा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि रसोइयों का मानदेय और कन्वर्जन कास्ट खातों में डलवाई जाए। डीबीटी के कार्य से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए। ब्लॉकमंत्री चतुर्भुज सिंह ने कहा कि छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण समय रहते विद्यालय स्तर तक कराया जाए।
ब्लॉक उपाध्यक्ष वीनेश यादव ने कहा की गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई हो जिससे गांव में चल रही शिक्षा की दुकानें बंद हो सकें और परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन भी बढ़ सके। बैठक के बाद शिक्षक नेताओं ने खंड शिक्षाधिकारी को शिक्षक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर रमेश बाबू,जर्मन सिंह,अखलेश, सुरेंद्र गौतम, अवधेश कुमार सिंह, हरिओम दुबे, चतुर्भुज सिंह, दिनेश चंद्र, गुलशन, सुमित यादव, मुकेश यादव, वीनेश बद्री, जितेंद्र सागर, रीता यादव, क्षेत्रपाल उपस्थित रहे।