{"_id":"628222d6a1cfec577b2c1bfa","slug":"mehta-park-etah-beautification-work-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: एटा के इस पार्क की जल्द ही बदलेगी सूरत, कराया जाएगा सौंदर्यीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: एटा के इस पार्क की जल्द ही बदलेगी सूरत, कराया जाएगा सौंदर्यीकरण
Mon, 16 May 2022 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 May 2022 03:39 PM IST
सार
एटा के मेहता पार्क में पंपिंग स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया जल्द ही इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
मेहता पार्क का निरीक्षण करते एडीएम व ईओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के मेहता पार्क में जल निगम द्वारा सीवेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण का काम किया जा रहा था। जो पूरा हो चुका है। अब पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। ईओ ने शनिवार शाम को यहां पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
शहर में सीवर लाइन डालने के साथ ही शहर में तीन सीवेज पंपिंग स्टेशन तैयार किए जाने हैं। जिनमें से एक मेहता पार्क में बनाकर पूरा कर लिया गया है। यहां पर सीवर के पानी को पंप करके सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य किया गया है। शनिवार शाम को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने इसका निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि सीवेज पंपिंग स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। अब मेहता पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिसके लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
महिला थाने के पीछे बन रहा दूसरा स्टेशन
जल निगम द्वारा शहर में तीन जगहों पर सीवेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाना है। जिसमें मेहता पार्क पर काम पूरा कर लिया गया है। वहीं महिला थाने के पीछे दूसरे पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन तीसरे के लिए अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
पंपिंग स्टेशन का चल रहा ट्रायल
जलनिगम के सहायक अभियंता रवींद्र सिंह ने बताया कि जल निगम द्वारा मेहता पार्क में सीवेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पंपिंग स्टेशन का ट्रायल चल रहा है।