फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mega Public Welfare Campaign Begins in Agra; Camps, Health Melas and Night Chaupals Planned

UP: रात्रि चौपाल से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक, जनता से सीधा संवाद; आगरा के प्रभारी मंत्री ने जानें क्या कहा

Fri, 05 Jun 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 09:44 AM IST
सार

आगरा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और सम्मान अभियान के तहत व्यापक जनकल्याण कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, जन-जागरूकता कार्यक्रम, रात्रि चौपाल और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
Mega Public Welfare Campaign Begins in Agra; Camps, Health Melas and Night Chaupals Planned
भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचे। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दाैरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पीपीटी के माध्यम से 21 जून तक चलने वाले सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान अभियान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन




प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए आम आदमी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। सरकार के सभी तय मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए, प्रशासन और संगठन आपसी समन्वय से इस जनसंपर्क अभियान को जनता तक पहुंचाएं। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पाैधरोपण होगा। 8 से 14 जून तक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाकर पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


11 से 14 जून तक मीडिया संवाद होगा, जबकि 14 से 16 जून तक सभी विकास खंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और स्वनिधि जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 16 व 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और 17 से 20 जून तक जिला स्तर पर विकास प्रदर्शनी लगेंगी। 18 व 19 जून को कृषक कार्यशालाएं, 21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दाैरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सीएल वर्मा, डॉ.धर्मपाल सिंह, पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल, एमएलसी विजय शिवहरे, सीपी दीपक कुमार व अन्य अधिकारी व राजनेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed