{"_id":"62a23cdcdaf4087af53304cb","slug":"meeting-regarding-friday-prayers-firozabad-dm-made-this-appeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: जुमे की नमाज को लेकर बैठक, डीएम ने की ये अपील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: जुमे की नमाज को लेकर बैठक, डीएम ने की ये अपील
Fri, 10 Jun 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:03 AM IST
सार
फिरोजाबाद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने इसे लेकर एसएसपी के कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
डीएम रवि रंजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के नवागत जिलाधिकारी रविरंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने जुमे का नमाज को जिले में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाए रखने की हिदायत दी।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर की घटना के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर की प्रमुख मस्जिदों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट के साथ उनके पुलिस के अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर शांति कमेटी की बैठक कर लें।
मोहल्ला निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया जाए। धर्मगुरुओं के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से शांति व भाईचारा बनाए रखने के लिए संवाद स्थापित किया जाए। पुलिस बल संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे। एसपी सिटी बोले, इंटेलीजेंस एजेंसियां सक्रिय हैं, पुलिस लाइन में संचालित सोशल मीडिया सेल प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने सभी मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ चर्चित गौड, डिप्टी कलेक्टर डा. बुशरा बानो, एसडीएम मुख्यालय कुमार सौरभ, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ग्रामीण डा. अखिलेश नारायन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोजकुमार सागर मौजूद थे।