फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meeting regarding Friday prayers, Firozabad DM made this appeal

Firozabad: जुमे की नमाज को लेकर बैठक, डीएम ने की ये अपील 

Fri, 10 Jun 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 12:03 AM IST
सार

फिरोजाबाद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने इसे लेकर एसएसपी के कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाए रखने की हिदायत दी। 
 

विज्ञापन
Meeting regarding Friday prayers, Firozabad DM made this appeal
डीएम रवि रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नवागत जिलाधिकारी रविरंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने जुमे का नमाज को जिले में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाए रखने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर की घटना के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर की प्रमुख मस्जिदों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट के साथ उनके पुलिस के अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर शांति कमेटी की बैठक कर लें।
विज्ञापन


मोहल्ला निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया जाए। धर्मगुरुओं के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से शांति व भाईचारा बनाए रखने के लिए संवाद स्थापित किया जाए। पुलिस बल संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे। एसपी सिटी बोले, इंटेलीजेंस एजेंसियां सक्रिय हैं, पुलिस लाइन में संचालित सोशल मीडिया सेल प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने सभी मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान  सीडीओ चर्चित गौड, डिप्टी कलेक्टर डा. बुशरा बानो, एसडीएम मुख्यालय कुमार सौरभ, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ग्रामीण डा. अखिलेश नारायन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोजकुमार सागर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों से किया संवाद 

नवागत जिलाधिकारी रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने बृहस्पतिवार शाम को को एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र,सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव सहित भारी पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित किया। दुकानदारों से इस दौरान सभी बाजार को खोलने का आह्वान किया। साफ कहा कि किसी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान न दें। दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना और संबधित अफसरों को उसके निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

 

अफवाहों पर न दें ध्यान : डीएम 

जिले का चार्ज संभालने के साथ मैने एसएसपी के साथ बैठक करके जिले में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए मंथन किया है। मेरी फिरोजाबाद के निवासियों से अपील है कि वह किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, कोविड नियमों का पालन करें, जिले में धारा 144 लगी हुई है। अपने कारोबार, व्यापार को सुचारू रूप से चलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed