फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meeting on preparations for Barsana Lathmar Holi in mathura

बरसाना की लट्ठमार होली में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री, आज तैयारियों पर होगा मंथन

Mon, 17 Feb 2020 11:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Meeting on preparations for Barsana Lathmar Holi in mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मथुरा में बरसाना की लट्ठमार होली की तैयारियों का खाका आज तैयार होगा। इसके लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और पर्यटन महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान होली पर मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर भी तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन


बरसाना की होली को पिछले तीन सालों से विश्व पटल पर पहुंचाने की कवायद हो रही है। इसके लिए जनपद स्तर पर ही नहीं शासन भी अहम भूमिका निभा रहा है। संभावना है कि इस बार एक बार फिर मुख्यमंत्री ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने के लिए यहां आ सकते हैं। 
विज्ञापन


होली की तैयारियों पर होगा मंथन 

आज सोमवार को लट्ठमार होली की तैयारियों का खाका खींचा जाएगा। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के बैनर तले होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण करेंगे। पर्यटन महानिदेशक की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि बैठक में रंगोत्सव 2020 के आयोजनों की रूपरेखा बनाई जाएगी। बैठक में 4 मार्च को आयोजित होने वाली लट्ठमार होली और रंगोत्सव की तैयारियों पर मंथन होगा। बैठक में डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी शलभ माथुर, संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक वाईपी सिंह, सहित प्रशानिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed