{"_id":"5f16ca488ebc3e63d91265d7","slug":"meeting-kosi-news-agr451234664","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 30.16 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 30.16 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन
कोसीकलां में नगर पालिका की बजट बैठक में चैयरमेन नरेन्द्र गुर्जर, ईओ पूर्णिमा दुबे, लेखाधिकारी यो?
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 30.16 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि नगर में स्वच्छता और विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।
सोमवार को नगर पालिका प्रांगण में बोर्ड बैठक हुई। जोकि सभासदों के देरी से पहुंचने के कारण अपने निर्धारित समय तीन बजे से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुई। अध्यक्षता चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने की। साल 2020-21 का बजट पेश किया गया। लेखाधिकारी योगेंद्र रावत ने बजट एवं प्रस्ताव पढ़कर सुनाएं। बजट में अनुमानित प्रारंभिक अवशेष 5 करोड़ 48 लाख, आय 30 करोड़ 16 लाख रुपये एवं व्यय 34 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च दर्शाया गया है।
बजट में पशु हुलिया शुल्क 20 रुपये, पशु पार्किंग शुल्क 10 रुपये के स्थान पर 100, नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में एचडीएफसी बैंक के सामने, अग्रसेन मूर्ति के सामने एवं बराबर में दुकानों के भूखंड खुली बोली के माध्यम से, जलकल कंपाउंड में आईडीएसएमटी की योजना के समाप्त होने के बाद वहां पड़े भूखंडों की नीलामी करने, नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए बस, मिनी बस से 50 रुपये, टेंपो आदि छोटे वाहनों से 20 रुपये अड्डा शुल्क वसूल किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। गोपाल नगर में डंपिंग ग्राउंड की भूमि पर पार्क, गोशाला का निर्माण कराकर डंपिंग ग्राउंड के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि की तलाश की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि नगर के विकास के लिए बजट से निर्माण कार्यों के अलावा पेयजल आपूर्ति, जल निकासी और गोशाला निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ईओ पूर्णिमा दुबे, सभासद जसवंत सिंह, अनीता, केपी सिंह, शर्मा, ओमवती, रहीश, उमराव, हीरामणि, सुनीता, डॉ. केपी सिंह, रमजान, कुसुमलता, आबिद हुसैन, असलम, चंदर सिंह पौनिया, ऊषा देवी, संतोष, जमील, नईम आदि थे।
इन मार्ग एवं चौराहों के बदलेंगे नाम
- एनएच-2 बठैन गेट की ओर से अंदर आने वाले मार्ग का नाम महाराजा सूरजमल मार्ग होगा।
- एनएच-2 ईदगाह की ओर आने वाले मार्ग का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग।
- एनएच-2 सखी बाई की गोशाला की ओर से आने वाले मार्ग का नाम ज्योतिवा फूले मार्ग।
- एनएच-2 लिंक रोड का नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग।
- सब्जी मंडी में हिंदू विश्रांती कुंज के सामने तिराहे पर महर्षि परशुराम मूर्ति स्थापित कराने।
- शेरगढ तिराहे का नाम बदलकर कान्हा बाबा मार्ग।
- नंदगांव रोड पर बघेल कॉलोनी में मुख्य मार्ग का नाम बदलकर अहिल्या बाई मार्ग।
- बठैनगेट पर स्टेडियम का नाम बदलकर महाराजा सूरजमल।