{"_id":"5dac97a88ebc3e013202ae5d","slug":"meeting-in-mainpuri-dm-office-mainpuri-news-agr411604329","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कर्मचारियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कर्मचारियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक में बोलते जिलाधिकारी पीके उपाध्याय
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तहसीलों में संचालित कार्य और योजनाओं की रविवार को जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं की खराब प्रगति पर उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं में स्थिति काफी खराब है।
उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित पात्र लाभार्थियों का पोर्टल पर विवरण दर्ज करने की जानकारी की। इस दौरान पता चला कि कुल 22 हजार 163 लाभार्थियों को पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इसमें से 1888 पॉलिसी बांड एलआईसी से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं आम आदमी बीमा योजना तहत 51 से 59 आयु वर्ग के दस हजार 339 लाभार्थियों के बीमा निस्तारण हेतु आधार फीड किए जाने थे, जिसमें से मात्र 887 लाभार्थियों के ही आधार फीड किए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लेखपालों, अमीनों और राजस्व निरीक्षकों के अभिलेखों को अद्याविधिक कराने के आदेश भी दिए। बैठक में एडीएम बी. राम और सभी उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।