फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meerut STF caught two cattle thieves from Karhal area

मेरठ एसटीएफ ने करहल क्षेत्र से पकड़े दो पशु चोर

Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut STF caught two cattle thieves from Karhal area
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में बुधवार को एसटीएफ मेरठ ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों पर 25 हजार का इनाम घोषित है। थाना पुलिस ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र में पशु चोरी की वारदात अंजाम देने वाले दो पशु चोरों को बुधवार के दिन एसटीएफ मेरठ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई। पकड़े गए दोनों पशुचोरों ने पिछले वर्ष पशु चोरी की वारदात के दौरान एक पशुपालक को गोली मार दी थी। दोनों की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इन लोगों द्वारा कई अन्य चोरी की वारदात किए जाने की बात भी स्वीकार की गई है।
विज्ञापन

-----
चार सराफा व्यापारी भी बैठाए
चोरों द्वारा चोरी का माल बेचे जाने की जानकारी पर सिरसागंज व अन्य स्थान से चार सराफा व्यापारी को पुलिस ने उठा लिया है। सभी पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है। इन्हें अलग-अलग चौकियों पर रखा गया है। इस बारे में पुलिस जानकारी देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पशु चोर पकड़े जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यहां ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed