{"_id":"68abe44014fcb514a40a8619","slug":"medicines-from-puducherry-lucknow-address-and-black-marketing-from-agra-new-update-in-fake-medicine-case-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुडुचेरी की दवाएं....लखनऊ का पता और आगरा से कालाबाजारी, नकली दवा सिंडिकेट मामले में नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुडुचेरी की दवाएं....लखनऊ का पता और आगरा से कालाबाजारी, नकली दवा सिंडिकेट मामले में नया अपडेट
Mon, 25 Aug 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:49 AM IST
सार
नकली दवा सिंडिकेट मामले में जांच कर रही टीम को नई जानकारी हाथ लगी है। पुडुचेरी से लखनऊ के पते पर दवाएं मंगाकर आगरा से कालाबाजारी की जा रही थी।
विज्ञापन
agra fake medicine raids
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एसटीएफ और औषधि विभाग ने दवाओं की कालाबाजारी में माफिया का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है। माफिया 10 फीसदी बिल पर दवाओं की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पुुडुचेरी से लखनऊ के पते पर दवाएं मंगवाते और आगरा में ही उतारकर इनको अन्य राज्यों में खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि बस्ती रेंज नरेश मोहन दीपक ने बताया कि बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापे के दाैरान टेंपो में दवाएं भरकर गोदाम लाई जा रही थीं। गोदाम के पास आकर टेंपो रुका, इस पर टीम ने उसे पकड़ लिया। टेंपो चालक ने पूछताछ में इसी गोदाम तक दवाएं लेकर आने की जानकारी दी। चालक के पास दवाओं के बिल थे, जिस पर दवाएं भेजने वाली फर्म के नाम पर मीनाक्षी फार्मा पुडुचेरी दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल में दवाएं लखनऊ पहुंचाए जाने की बात लिखी थी लेकिन कालाबाजारी करने के लिए आगरा में ही उतारकर गोदाम में भंडारण किया जा रहा था। टेंपो चालक के पास 10 लाख रुपये के बिल थे। दवाओं की जांच करने पर बुखार-खांसी, एंटी एलर्जी, एंटीबायोटिक समेत अन्य तरह की दवाएं मिलीं। इनकी कीमत 87 लाख रुपये है।
इस तरह से माफिया 10 फीसदी बिल पर दवाओं की खरीद-फरोख्त कर कमाई कर रहे थे। रैकेट पकड़ में नहीं आए इसके लिए ये बिल भी लगाते थे। ट्रांसपोर्टर से भी पूछताछ की जा रही है कि टेंपो किसने बुक कराया और क्या पहले भी बुकिंग कराई जाती रही है।