{"_id":"5d4dbf4a8ebc3e6cd4060f6f","slug":"medical-treatment-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4003238141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद की मां को चिकित्सक दल ने दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद की मां को चिकित्सक दल ने दिया उपचार
विज्ञापन
गांव बिरतिया में पुत्र को सऊदीअरब से वापस लाने के लिए भूखहड़ताल पर बैठी मां की हालत बिगडने पर जां?
- फोटो : MAINPURI
किशनी। सऊदी अरब के रियाद में फंसे आनंद की मां ने खाना पीना त्याग दिया। यह खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव चितायन पहुंची। आनंद की मां का चेकअप आदि करने के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। उन्हें खाना खाने की सलाह दी गई है।
नौकरी के लिए सऊदी अरब गए गांव चितायन निवासी आनंद की देश वापसी को लेकर प्रशासन प्रयासरत है, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उसकी वतन वापसी की प्रक्रिया में देरी हो रही है। वहीं परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में वृद्ध मां, पत्नी व बच्चों का बुरा हाल है।
65 वर्षीय मां हंसमुखी ने बेटे के वापस न आने पर अन्न-जल का त्याग कर दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को डॉक्टर संजीव गुप्ता टीम के साथ आनंद के घर पहुंचे और मां का चेकअप किया। जांच के बाद बताया कि हंसमुखी पहले से ही शुगर की मरीज हैं। जांच के लिए ब्लड के सैंपल भी लिए गए। चिकित्सक ने सलाह दी कि वह खाना खाएं। वहीं शुक्रवार को आनंद की पत्नी रानी से एक मिनट ही बात हो सकी। परिजन आनंद के जल्द वतन वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।