{"_id":"673c90353431baffbd0d1497","slug":"medical-superintendents-will-have-to-give-information-about-patients-coming-to-opd-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127410-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चिकित्साधीक्षकों को ओपीडी में आने वाले मरीजों की देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चिकित्साधीक्षकों को ओपीडी में आने वाले मरीजों की देनी होगी जानकारी
Tue, 19 Nov 2024 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
चिकित्साधीक्षकों को ओपीडी में आने वाले मरीजों की देनी होगी जानकारी
- सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान मिल रही लापरवाही के बाद दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमओ को सीएचसी पर अपने निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डॉक्टरों की लापरवाही देखने को मिली है। इसके बाद सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने चिकित्साधीक्षकों को ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। सीएमओ ने जांच का दायरा भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी निरीक्षण के दौरान सीएमओ को चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल से गायब मिल रहे हैं। सीएमओ ने पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कहा।
सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि ओपीडी समय में मरीजों को समय से उपचार दिया जाए। जिन मरीजों को तीन से चार दिन तक दवा का सेवन करने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है ऐसे मरीजों की जांच अवश्य कराई जाए।
विज्ञापन
रात के समय इमरजेंसी सेवा पर दें विशेष ध्यान
सीएमओ ने कहा कि सांस और बुखार के मरीजों को रात के समय में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में रात के समय इमरजेंसी सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाए। 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी रहे। सीएमओ ने चेतावनी दी कि रात के समय उनके द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे में यदि चिकित्सक या कर्मचारी अनुपस्थित मिलता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।