फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical student dies during treatment in agra

आगरा: जिंदगी की जंग हार गई एमडी फाइनल की छात्रा, तनाव के कारण लगा ली थी फांसी

Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
medical student dies during treatment in agra
suicide crime - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमडी फाइनल की छात्रा परमजीत जिंदगी की जंग हार गईं। सात दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने थाना कोतवाली पुलिस को उनकी मौत की जानकारी मैसेज से दी।  

विज्ञापन


न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, पार्ट-2, सुखराम हॉस्पिटल रोड, पलवल, हरियाणा निवासी सुनील कुमार भारद्वाज सैफई अस्पताल से एमडी फाइनल कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी परमजीत (29) एसएन मेडिकल कॉलेज में एमडी फाइनल की छात्रा थीं। वह कोतवाली के चर्च कंपाउंड स्थित किराए के मकान में रहती थीं।
विज्ञापन

 
25 मार्च की रात को परमजीत ने अपने कॉलेज की दोस्त साधना को मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था। इसके बाद फांसी लगा ली थी। सहेली ने कमरे में पहुंचकर उन्हें उतारा था। इसके बाद परिजन आए थे। परमजीत को होश नहीं आ सका है। इस पर परिजन गुरुग्राम के अस्पताल में ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च को हुई मौत
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि परमजीत की हालत गंभीर होने पर परिजन रोहतक पीजीआई में ले गए थे, जहां 30 मार्च की शाम को इलाज के दौरान परमजीत की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम रोहतक में ही कराया है। परिजनों ने मैसेज से जानकारी दी थी। 

उन्होंने सुसाइड के मामले में किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों से मांगी गई है। परिजन उनके संपर्क में हैं। सुसाइड नोट को कब्जे में लिया गया था। कमरे से साक्ष्य भी जुटाए हैं। आत्महत्या के पीछे तनाव में होने की बात सामने आई थी। हालांकि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed