{"_id":"6470c880a768162dd50d2ae4","slug":"medical-store-was-running-without-license-medicines-worth-60-thousand-sealed-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, 60 हजार की दवाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, 60 हजार की दवाएं सील
Fri, 26 May 2023 08:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 08:26 PM IST
सार
मेडिकल स्टोर में एंटीबायोटिक, सिरप के अलावा जुकाम-खांसी, बुखार, दस्त, त्वचा रोग, पेट रोग और मधुमेह समेत कई तरह की दवाएं मिलीं।
विज्ञापन
दवाएं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बाह रोड फतेहाबाद में बिना लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर पकड़ा है। यहां मौजूद 60 हजार रुपये की दवाएं सील कर दी गईं। जांच के लिए 4 दवाओं के नमूने भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि नकली दवाओं की शिकायत पर औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और कपिल शर्मा के साथ दुकान पर छापा मारा गया। दुकान पर कोई बोर्ड नहीं लगा था और न ही कोई नाम दर्ज था। दवाएं बेचते संचालक रनवीर सिंह (निवासी रसूलपुर फतेहाबाद) मिला। वह औषधि विभाग का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड भी नहीं मिला। बिना बिल के ही दवाओं की खरीद और बिक्री कर रहा था। ये दवाएं कहां से खरीदता है, इसकी भी जानकारी नहीं दे पाया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि ये 6 महीने से दुकान चला रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादी में बवाल: बरात में रसगुल्ला नहीं खाया तो किशोर को जबरन खिलाया गोबर, जमकर हुआ पथराव; सात घायल
विज्ञापन
मधुमेह समेत कई तरह की मिलीं दवाएं
औषधि विभाग की टीम को मेडिकल स्टोर में एंटीबायोटिक, सिरप के अलावा जुकाम-खांसी, बुखार, दस्त, त्वचा रोग, पेट रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत विभिन्न मर्ज की दवाएं मिलीं। यहां 100 से अधिक तरह की दवाएं पकड़ी हैं। इसमें से एंटीबायोटिक दवा के दो और दर्द-एंटी एलर्जिक दवा का एक-एक नमूना लिया गया है।