{"_id":"e17eda227e6ed49a79b23d8e2c57789c","slug":"medical-stor-owner-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूूूूराो, आगरा
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। सैंया में एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस न होने पर संचालक सुखवीर सिंह को गिरफ्तार कराने के साथ 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया। शहर के आठ स्टोरों से 15 सैंपल लिए।
सहायक आयुक्त, औषधि केजी गुप्ता के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य केमिस्ट और शिवा मेडिकल स्टोर, शाहगंज के लाल मेडिकल स्टोर और लकी मेडिकल स्टोर, हास्पिटल रोड स्थित अरुण केमिस्ट, अग्रवाल मेडिकल स्टोर, रिलायबल केमिस्ट और भारत मेडिकल स्टोर के यहां से सैंपल लिए। इनमें एंटीबॉयोटिक, विटामिंस आदि की दवाएं शामिल हैं। दवाएं मानकों को पूरा करती हैं या नहीं, इसका परीक्षण लैब में कराया जाएगा। दवाएं मानक के अनुरूप नहीं पाई गई तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
औषधि विभाग की टीम पहुंची तो हास्पिटल रोड स्थित भारत मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया गया। स्टोर पर बैठे लोग गायब हो गए, सीलिंग की कार्रवाई शुरू होने वाली थी कि संचालक पहुंच गए, इसके बाद सैंपल लिया गया। लखनऊ से औषधि विभाग की टीम आने की सूचना पर दवा बाजार में हड़कंप मच गया।