फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medha Roopam inspected Krishna Kutir Ashraya Sadan in vrindava

'कृष्णा कुटीर' पहुंचीं विशेष सचिव मेधा रूपम, आश्रय सदन में महिलाओं से जाना हाल

Mon, 04 Feb 2019 09:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Medha Roopam inspected Krishna Kutir Ashraya Sadan in vrindava
कृष्णा कुटीर आश्रय सदन का निरीक्षण करतीं विशेष सचिव मेधा रूपम।
वृंदावन के नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का महिला कल्याण निगम की विशेष सचिव मेधा रूपम ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विधवा और बेसहारा महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। 
विज्ञापन


वहीं बिना आसरे इधर-उधर भटकने वाली महिलाओं पर मेधा रूपम ने चिंता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को आश्रय सदन में लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने जिम्मेदार अफसरों को दिशा-निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


मेधा रूपम सोमवार दोपहर को कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन पहुंचीं। उन्होंने आश्रय सदन की महिलाओं से उनके कमरों में जाकर उनका हाल जाना। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और पेंशन की भी जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेधा रूपम ने आश्रय सदन के कमरे, बाथरूम, रसोई आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मेस में महिलाओं को मिलने वाले खानपान, सफाई और चिकित्सकीय व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। 

महिला कल्याण निगम की विशेष सचिव ने सड़कों पर भिक्षावृत्ति कर रही महिलाओं के आश्रय सदन में न रहने के परिणामस्वरूप कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए मंदिरों से इसकी दूरी को भी कारण बताया। 

इसके लिए दर्शनों के तीनों समय बस की व्यवस्था का सुझाव भी उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि माताएं यहां मिलने वाली सभी सुविधाओं से संतुष्ट हैं। इस दौरान सीडीओ और डीपीओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed