फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medal winner SI Sunita Yadav met ADG of Agra Zone

Agra News: आगरा जोन के एडीजी से मिलीं पदक विजेता एसआई सुनीता यादव

Tue, 26 May 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Medal winner SI Sunita Yadav met ADG of Agra Zone
एडीजी से मिलतीं सुनीता
आगरा। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली महिला उप निरीक्षक सुनीता यादव ने सोमवार को आगरा जोन के एडीजी एसके भगत से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने अपनी खेल उपलब्धियां बताईं और उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कार दिए जाने का आवेदन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस की उप निरीक्षक सुनीता यादव ने लखनऊ में 9 मई से 13 मई तक खेली गई अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है। वर्तमान में वह जनपद अलीगढ़ में नियुक्त हैं और गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन टीम में अभ्यास करती हैं। कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने 50 प्लस सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उनकी इस सफलता पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed