फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MCom student dead body found hanging in room agra crime news

आगरा: कमरे में लटका मिला छात्रा का शव, पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो उड़ गए होश

Mon, 02 May 2022 09:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 09:43 PM IST
सार

न्यू आगरा में एमकॉम की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब बेटी से बात न होने पर पिता उसके कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था, पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए।
 

विज्ञापन
MCom student dead body found hanging in room agra crime news
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा के प्रतीक्षा एन्क्लेव में सोमवार दोपहर को एमकॉम की छात्रा सिमरन गुप्ता (23) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह कासगंज की रहने वाली थी। यहां किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी। पिता राम कैलाश गुप्ता के आने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


राम कैलाश गुप्ता कासगंज के मोहल्ला मोहन गली निवासी हैं। उनका घी का काम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पांच बेटियां थीं। इनमें से चार की शादी हो चुकी है। सिमरन सबसे छोटी थी। वह सवा साल पहले पढ़ाई करने आगरा आई थी। वह खंदारी स्थित कालेज में एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह एसएससी की भी तैयारी में लगी थी। चार महीने से प्रतीक्षा एन्क्लेव में एक मकान में किराये पर रह रही थी। उसका कमरा पहली मंजिल पर था।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में सिमरन से बात हुई थी। वह कालेज से कमरे पर जाने की कह रही थी। वह परीक्षा देकर आई थी। उसने रुपये भेजने को कहा। इस पर राम कैलाश ने सोमवार को आने के लिए कह दिया। इसके बाद परिजनों की बात नहीं हुई। सोमवार को टूंडला आने पर पिता ने बेटी का मोबाइल मिलाया, लेकिन वो स्विच ऑफ आया। दोपहर में तीन बजे कमरे पर आए। कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकैलाश ने खिड़की से देखा तो सिमरन का शव पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया।
थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बैंकिंग सेक्टर में करना चाहती थी नौकरी

पिता राम कैलाश गुप्ता ने बताया कि सिमरन काफी होनहार थी। वह बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहती थी। इसलिए एमकॉम कर रही थी। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी थी। उसने दो दिन पहले ही मां संतोष से बात की थी। छात्रा की मौत की जानकारी पर कालोनी के लोग भी जुट गए। पिता का कहना था कि बेटी आत्महत्या क्यों करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed