फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amount so much bag became small Thieves had to take away notes tied in a bundle incident captured in CCTV

इतनी रकम कि थैला भी पड़ गया छोटा: चोरों को गठरी में बांधकर ले जाने पड़े नोट, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

Thu, 02 May 2024 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 02:42 PM IST
सार

पुलिस ने शिवाजी मार्केट में हुई 70 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि चोरों  के अंदाजा भी नहीं था कि जहां वे चोरी करने जा रहे हैं, वहां इतनी बड़ी रकम हाथ लगेगी। चोरों को नोट गठरी में बांधकर ले जाने पड़े। सीसीटीवी में गठरी सिर पर उठाकर ले जाते हुए चोर कैद भी हुआ है। 
 

विज्ञापन
amount so much bag became small Thieves had to take away notes tied in a bundle incident captured in CCTV
गठरी में भरकर नोट ले जाते चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में कपड़ा कारोबारी सोभराज के शोरूम में 70 लाख रुपये चोरी हुए थे। चोर एक थैला लेकर आए, रकम ज्यादा मिलने पर पोटली में नोटों के बंडल बांधकर सिर पर रखकर ले गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को सुराग मिला। नौकर बादल ने वीडियो कॉल से गैंगस्टर विशाल को रेकी कराई और वारदात की साजिश रची। बुधवार को पुलिस ने 6 चोरों को गिरफ्तार किया और 57 लाख रुपये बरामद किए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शुक्रवार रात को वारदात हुई थी। कारोबारी ने बताया था कि 18-20 लाख रुपये रखे थे। बाजार में चर्चा थी कि रकम 1 करोड़ से अधिक है। थाना पुलिस, एसओजी के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया। पुलिस को दुकान के बाहर के सीसीटीवी की फुटेज मिली। इसमें चार चोर थैले और पोटली सिर पर लेकर जाते नजर आए। बालूगंज तक 125 कैमरों के फुटेज देखे। इससे सुराग मिल गया।
विज्ञापन




 

जेल से छूटते ही वारदात
डीसीपी ने बताया कि नई बस्ती, बालूगंज निवासी विशाल, अनुराग, औलेया रोड निवासी शेखर, विशाल, बादल और दयालबाग निवासी आशीष को गिरफ्तार किया। बादल कपड़ा शोरूम में नौकरी करता है। उसे पता था कि दुकान में रोजाना कैश आता है। इकट्ठा होने के बाद बैंक जाता है। नई बस्ती का गैंगस्टर विशाल उसका दोस्त है। उस पर इनाम घोषित था। पुलिस ने जेल भेजा था। वह हाल ही में छूटा है। 1 महीने पहले बादल ने विशाल को वीडियो कॉल कर शोरूम में रखा कैश दिखाया। कहा कि 20 से 25 लाख रुपये मिल जाएंगे। गैंगस्टर ने योजना बनाई।

रकम का अंदाजा नहीं था
गैंगस्टर विशाल अपने 3 साथियों के साथ आया। वह एक थैला लेकर आए थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि कैश अधिक होगा। शोरूम में 500 और 100 के नोटों की गडि्डयां रखी मिलीं। उन्होंने थैले में नोटों की गडि्डयां रखनी शुरू की तो वह कुछ ही देर में भर गया। जेबें भी भर गईं। इस पर उन्होंने बाकी गडि्डयां और बंडल भरने के लिए कपड़ों की पोटली बनाई। मगर, उसका वजन अधिक था। इस कारण शोरूम में दूसरी जगह रखा कैश नहीं ले जा सके। वह थैला और पोटली को सिर पर रखने के बाद बाहर निकल गए।
विज्ञापन

दोस्तों को बांटी, गहने खरीदे
मामूली चोरी करने वाले चोरों को 70 लाख से अधिक कैश मिला था। वह रकम देखकर चकरा गए थे। उन्हें लगा कि घर में छिपाएंगे तो पकड़े जाएंगे। इसलिए आगरा के अलावा मथुरा और फिरोजाबाद में अपने दोस्तों को बांटने लगे। दोस्तों के पूछने पर कहा कि कहीं से आए हैं। बाद में दे देना। अभी उधार लेकर काम चला लो। पुलिस ने इन सभी से रकम बरामद की। 10 लाख के गहने भी खरीद लिए। रकम ज्यादा मिलने पर पुलिस ने कारोबारी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कई दिन का कैश जमा नहीं कर पाए थे। बिल जुटा रहे थे। कारोबारियों को भी कैश देना था। मगर, चुनाव आचार संहिता के कारण कारोबारी नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed