{"_id":"61cdf4a9712e8f43351d955a","slug":"mayor-naveen-jain-inauguration-agra-lohamandi-chauraha-and-kailadevi-chauraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लोहामंडी चौराहे का बदला नाम, अब गुरुनानक देव चौक से जाना जाएगा, परशुराम चौक पर लगा अष्टधातु का फरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लोहामंडी चौराहे का बदला नाम, अब गुरुनानक देव चौक से जाना जाएगा, परशुराम चौक पर लगा अष्टधातु का फरसा
Fri, 31 Dec 2021 12:00 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:00 AM IST
सार
मेयर नवीन जैन ने संत बाबा प्रीतम सिंह, महंत निर्मल गिरी के साथ किया पट्टिका का अनावरण
विज्ञापन
आगरा के मेयर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीदु:ख निवारण साहिब, नया बांस, लोहामंडी के नाम पर बृहस्पतिवार दोपहर में जब मेयर नवीन जैन ने लोहामंडी चौराहे का नाम बदलकर गुरू नानक देव चौक किया तो पूरा क्षेत्र बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा। गुरुनानक देव चौक का लोकार्पण मेयर नवीन जैन ने गुरुद्वारा गुरू के ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह और महंत निर्मल गिरी के साथ किया। उन्होंने भगवान टाकीज से गुरु के ताल मार्ग पर गुरु तेग बहादुर साहिब मार्ग के नाम की पट्टिका लगवाने की मांग की। हाईवे चौड़ीकरण में यह पट्टिका तोड़ दी गई थी।
बंटी ग्रोवर ने मारुति एस्टेट चौराहे का नाम चार साहिबजादों के नाम पर करने की मांग की, जिसके लिए मेयर ने लिखित प्रस्ताव मांगा। गुरुनानक देव चौक से समूह संगत सुखमनी सेवा सभा के गुरमीत सिंह सेठी के साथ कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा पहुंची, जहां प्रधान जसविंदर सिंह, दर्शन सिंह सलूजा, गुरनाम सिंह अरोरा, परमिंदर सिंह, डिंपल आहूजा ने सरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान वात्सल्य उपाध्याय, कंवलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, रमन साहनी, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, लकी सेतिया, कुलविंदर सिंह, राजदीप सिंह, पार्षद शरद चौहान, प्रियंका प्रजापति, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, अमित सिंह पटेल मौजूद रहे।
परशुराम चौक पर लगा अष्टधातु का फरसा
मेयर नवीन जैन ने बृहस्पतिवार सुबह आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच स्थित भगवान परशुराम चौक और उनके शस्त्र फरसा का लोकार्पण किया। परशुराम चौक स्थापना समिति ने मेयर का स्वागत किया। इस दौरान पार्षद सुषमा जैन, बीना लवानियां, नितेश शर्मा, राजेश प्रजापति, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, कैलाश नारायण मिश्र, सुनील पाराशर, प्रदीप अग्रवाल, मधुसूदन शर्मा, केके भारद्वाज, दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे। महिला शक्ति के रूप में पंकजा शर्मा, राधा शर्मा, कमलेश शर्मा, ममता शर्मा, इंदिरा शर्मा, मंजू शर्मा, अंजू बाजपेई, सोनिया जैन, सुनीता यादव, योगिता शर्मा आदि मौजूद रही।