{"_id":"681d818de0efa019b1061d14","slug":"mayor-accuses-municipal-commissioner-will-call-special-session-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: मेयर का नगरायुक्त पर आरोप, बुलाएंगी विशेष अधिवेशन, कहा- विकास कार्य न होने से पार्षदों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मेयर का नगरायुक्त पर आरोप, बुलाएंगी विशेष अधिवेशन, कहा- विकास कार्य न होने से पार्षदों में आक्रोश
Fri, 09 May 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 May 2025 09:46 AM IST
सार
आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने एक बार फिर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल पर आरोप लगाए हैं। उन्हें पत्र लिखकर विशेष अधिवेशन बुलाने के लिए कहा है। अपने पत्र में लिखा कि जनहित व विकास कार्यों में उदासीनता दिखाई जा रही है। विकास कार्य न होने से पार्षदों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मेयर हेमलता दिवाकर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने पूर्व में तीन बार नगरायुक्त को पत्र लिखे थे। इस बार लिखे गए पत्र में कहा कि 15वें वित्त आयोग से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपेक्षा की थी। पार्षदों के क्षेत्र में विकास कार्य, नाला, नाली, फर्श निर्माण, पार्कों का सौन्दर्यीकरण आदि के कार्यों की समीक्षा की जानी थी। मगर, कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन
मेयर ने पत्र में लिखा है कि इससे प्रतीत होता है कि नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों के कार्यों की उपेक्षा की जा रही है। पत्रों का संज्ञान नहीं लेने के लिए नगरायुक्त को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी लिखा है कि जनहित के कार्यों को महत्व नहीं देना नगर निगम के प्रोटोकाल के प्रतिकूल है। पार्षदों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम सदन के विशेष अधिवेशन की बैठक बुलाना आवश्यक है। दो दिन में इसकी तैयारी से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन पर मांगी थी सूचना
- नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम निधि एवं शासन से विभिन्न निधियों में प्राप्त अनुदान के सापेक्ष विभिन्न मदों में कितना-कितना धन व्यय हुआ। कितना अवशेष है।
- वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम स्तर से उद्यान विभाग का सृजन, गठन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उद्यान विभाग की ओर से नगरीय क्षेत्र में क्या-क्या कार्य कराए गए।
- 15वें वित्त आयोग निधि के प्रस्तावित कार्यों के कार्ययोजना की मिनट्स परिचालन पत्रावली में महापौर की ओर से स्वीकृत साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत नाला निर्माण (108 नालों की मरम्मत का कार्य) सहित पत्रावलियां मांगी गई थीं।
- नगर निगम कार्यकारिणी समिति (मूल बजट 2025-26) की बैठक का कार्यवृत्त मांगा गया था।