{"_id":"57b8a7ec4f1c1bc2066eb6b2","slug":"mayawati-rally-in-agra-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दलिताें की राजधानी’ में आज गरजेंगी मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दलिताें की राजधानी’ में आज गरजेंगी मायावती
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
रैली स्थ्ाान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित राजनीति की दिशा तय करने वाले शहर में रविवार को बसपा अध्यक्ष मायावती आगरा और अलीगढ़ मंडलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ रही हैं। कोठी मीना बाजार मैदान पर मंडलीय सर्वजन हिताय रैली में वह इन दिनों दलित वोट बैंक को रिझा रहे विरोधी दलों पर निशाना साधेंगी। अपने दलित वोटबैंक को सेंध से बचाए रखने के लिए पार्टी के कई कार्यक्रमों का एलान भी कर सकती हैं। रैली के लिए बसपा नेता देर रात तक तैयारियाें में जुटे रहे।
रविवार को रैली का बसपा ने 11 बजे का वक्त दिया है। बसपा अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से कोठी मीना बाजार मैदान पर ही उतरेंगी। कार्यकर्ताओं को 50 मीटर दूर बने मंच से संबोधित करेंगी। मैदान पर बने स्थायी मंच के पास हेलीपैड बनाया गया है, जबकि उससे आगे लोहे के पाइप पर मंच तैयार है। बसपा अध्यक्ष के एक से दो बजे के बीच रैली स्थल पर पहुंचने की संभावना है। मंडल भर से कार्यकर्ता सुबह से ही आने शुरू हो जाएंगे।
बसपा अध्यक्ष को देखने में बल्लियां बनेंगी बाधा
रैली स्थल में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। इसके लिए बल्लियां काफी संख्या में लगी हैं। बसपा अध्यक्ष का मंच भी नौ फुट ऊंचा बना है। जो दूर बैठे लोगों को देखने के लिए काफी नहीं है। बल्लियों और बेरिकेडिंग के कारण बसपा अध्यक्ष को कार्यकर्ता देख नहीं पाएंगे। मंच के नीचे ही बसपा अध्यक्ष के लिए अटैच टॉयलेट के साथ सुईट बनाया गया है। प्लाईवुड के 15×15 फुट के इस सुईट को नीले रंग में रंगा गया है। सुरक्षा के लिए रात से ही पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
रैली से दूर रहेगी कुशवाहा महासभा
कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। तय हुआ कि बसपा द्वारा कुशवाहा समाज को अपमानित किया जा रहा है। बाबू सिंह कुशवाहा को चार साल जेल में रखकर परेशान करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेताओं को अपमानित किया गया है। इसलिए कुशवाहा महासभा मायावती की रैली से दूरी बनाए रखेगा। आगरा ही नहीं, प्रदेश में किसी भी रैली में महासभा के लोग नहीं जाएंगे। बैठक में नरेंद्र कुशवाह, टीकम सिंह शाक्य, अमर सिंह, मदन मोहन, सुभाष, राजीव मौर्य आदि मौजूद रहे।
30 को आगरा आएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
बहुजन समाज पार्टी छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य 30 अगस्त को आगरा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ रहे हैं। वह सूरसदन में लोकतांत्रिक बहुजन मंच के बैनर तले कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे। मंच के मंडल महासचिव सत्येंद्र कुशवाह ने कहा कि मौर्य के सम्मेलन में बसपा के कई कार्यकर्ता, नेता शामिल होंगे। केवल धनाढ्यों को ही टिकट देने की बसपा की नीति से कार्यकर्ता मौर्य की तरह ही पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। मंच के राजेश कुशवाह, संजीव शाक्य, सुनील कुशवाह, अनिल शाक्य, मुकेश कुशवाह, दीपक मौर्य के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई हैं, जो सम्मेलन के लिए जनसंपर्क में जुटी हैं।