फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayawati Change In Party Leaders Vimal Verma Agra President

फेरबदल: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद बसपा में बड़ा बदलाव, आगरा में विमल को सौंपी कमान

Thu, 27 May 2021 04:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 May 2021 04:25 PM IST
सार

आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने बताया कि दीपक कुशवाह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है

विज्ञापन
Mayawati Change In Party Leaders Vimal Verma Agra President
बसपा

विस्तार

पंचायत चुनाव में मिले परिणाम के बाद बसपा ने संगठन में फेरबदल किया है। पार्टी ने जिले की कमान फिर से विमल वर्मा को सौंपी है। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने संगठन के पुर्नगठन की सूची बुधवार रात जारी की, जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर विमल वर्मा को बरकरार रखा गया, लेकिन कई पदाधिकारियों को निष्क्रियता के आरोप में पदमुक्त किया गया है।

विज्ञापन


आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने बताया कि दीपक कुशवाह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिला सचिव व विधानसभा स्तर पर ज्यादा बदलाव किया गया है। जो पदाधिकारी संगठन में कार्य नहीं कर रहे थे, उन्हें पदमुक्त किया गया है।
विज्ञापन


जिला इकाई में विमल कुमार को अध्यक्ष, संदीप मुखरैया को उपाध्यक्ष, अरविंद मथुरिया को महासचिव, सत्तार उस्मानी को कोषाध्यक्ष व संतोष चक को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। महानगर इकाई में दीपक कुशवाह को अध्यक्ष, साजिद खान को  उपाध्यक्ष, छत्रपति गौतम को महासचिव, मनोज प्रजापति को कोषाध्यक्ष व सुशील चौहान को सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कोरोना: संक्रमण के 22 नए मरीज मिले, 10 मौतें हुई दर्ज, 405 पहुंचा कुल मृतकों का आंकड़ा
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित

बसपा ने विधानसभा प्रभारी किए नियुक्त
बहुजन समाज पार्टी ने जिला और शहर कार्यकारिणी के बाद विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी गठित की है। इसमें सर्व समाज और युवाओं पर ध्यान दिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। चौ. लक्ष्मीनारायण को बाह और फतेहाबाद विधानसभा की प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने बताया कि छावनी विधानसभा क्षेत्र में शिव सिंह कुशवाह और सुनील कुमार प्रभारी होंगे, जबकि सद्दीक अब्बास अध्यक्ष, रंजीत वाल्मीकि उपाध्यक्ष, विमल चौधरी महासचिव और गौरव पांडे कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

शहर, जिला के बाद विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी बनाई
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ईश्वर पाल सिंह और सतीश पाराशर प्रभारी होंगे, जबकि वीरेंद्र कुमार अध्यक्ष, लियाकत खान उपाध्यक्ष, रामेंद्र सविता महासचिव, भूपेंद्र कुशवाह कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पप्पू गोला और बच्चू सिंह प्रभारी होंगे, जबकि अश्वनी अंबेश अध्यक्ष, आनंद शर्मा उपाध्यक्ष, फईमुद्दीन महासचिव, ह्रदेश कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए महावीर सिंह और मनोज बघेल प्रभारी होंगे, जबकि केशवदत्त निमेष अध्यक्ष, पाला शर्मा उपाध्यक्ष, रिंकू महासचिव और गुड्डू मंसूरी कोषाध्यक्ष होंगे।

आगरा ग्रामीण क्षेत्र में धर्मेंद्र कुमार और डीके चाहर प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि कुलदीप सिंह अध्यक्ष, राजू उपाध्याय उपाध्यक्ष, ताराचंद महासचिव और काले कुरैशी कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

फतेहपुर सीकरी में भरत सिंह लोधी और जितेंद्र कुमार प्रभारी नियुक्त किए गए, जबकि पुष्पेंद्र सिंह को अध्यक्ष, ऋषि कुशवाह को उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह को महासचिव, बंटी सविता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

खेरागढ़ क्षेत्र के लिए श्याम चंसौरिया व प्रदीप कुमार प्रभारी होंगे, जबकि डा. राकेश कुमार अध्यक्ष, मो. शब्बीर अहमद उपाध्यक्ष, कृष्णा कुशवाह महासचिव, सुनील चक कोषाध्यक्ष होंगे। बाह विधानसभा में जितेंद्र पिपल व सत्यभान सिंह प्रभारी तथा बलवीर बंसल अध्यक्ष होंगे, अनूप पांडे उपाध्यक्ष, धुरंधर वर्मा महासचिव और सोबरन सिंह धनगर कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed