{"_id":"5ca82e24bdec2213e8070a91","slug":"mayawati-akhilesh-yadav-rally-got-permission-of-one-helicopter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माया-अखिलेश की रैली में लगा 'अड़ंगा', एक हेलीकॉप्टर को हरी झंडी, दूसरी की अनुमति लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया-अखिलेश की रैली में लगा 'अड़ंगा', एक हेलीकॉप्टर को हरी झंडी, दूसरी की अनुमति लटकी
Sat, 06 Apr 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
मायावती और अखिलेश यादव (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद मुखिया अजित सिंह की रैली में हेलीपैड बनाने को लेकर अड़ंगा लग गया है। प्रशासन ने कोठी मीना बाजार मैदान पर प्रस्तावित रैली स्थल पर एक हेलीपैड की ही अनुमति दी है।
दूसरे के लिए विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगे हैं। इसके बाद ही प्रशासन अनुमति देने पर विचार करेगा। हालांकि कोठी मीना बाजार मैदान पर जगह कम होने के कारण दूसरे हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति मिलना मुश्किल है।
गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में 16 अप्रैल को कोठी मीना बाजार मैदान पर एक बड़ी रैली प्रस्तावित है। इसमें सपा, बसपा और रालोद के तीनों मुखिया मंच पर होंगे। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती अलग हेलीकॉप्टर से और दूसरे से अखिलेश और अजित सिंह आएंगे।

पहले एक हेलीपैड की मांगी गई थी अनुमति
बसपा की ओर से पूर्व में रैली स्थल पर सिर्फ एक हेलीपैड के लिए अनुमति मांगी गई थी, जिसे प्रशासन ने स्वीकृत कर दिया। इसके बाद एक और हेलीपैड बनाने की अनुमति मांगी है। इस पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।
दरअसल, कोठी मीना बाजार मैदान पर इतनी जगह नहीं है कि यहां दो हेलीकॉप्टर उतारे जा सकें। ऐसे में प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग सहित कई विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा है। इसके बाद ही अनुमति देने पर विचार किया जाएगा।
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी चुनावी रैली शाम पांच बजे तक खत्म करनी होगी। क्योंकि 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 16 अप्रैल शाम पांच बजे से ही चुनाव प्रचार थम जाएगा।
इसके बाद कोई प्रत्याशी प्रचार, पार्टी या नेता चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। बता दें कि इन दोनों नेताओं का रैली स्थल पर दोपहर एक बजे आना प्रस्तावित है। ऐसे में उन्हें समय पर ही अपना भाषण शुरू करना होगा। देर होने की स्थिति में बीच में भाषण रोका जा सकता है।
आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।