{"_id":"58975d394f1c1bcf6de80694","slug":"mayavati-rally-today-in-kothi-meena-bazaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी मीना बाजार से 14 सीटों को साधेंगी मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी मीना बाजार से 14 सीटों को साधेंगी मायावती
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को कोठी मीना बाजार मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वह यहां आगरा और मथुरा के पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी। आगरा में नौ और मथुरा में पांच विधानसभा सीट हैं। सभी के उम्मीदवार मंच पर मौजूद रहेंगे। इस रैली से ब्रज की चुनावी तस्वीर कुछ और साफ होगी।
चुनावी रैलियों के लिहाज से कोठी मीना बाजार ब्रज का सबसे बड़ा मैदान कहा जाता है। यहां की रैली हिट हो जाए तो संदेश पूरे ब्रज में जाता है। मायावती ने पिछले साल यहीं से चुनावी अभियान शुरू किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहीं पर रैली की। तब दोनों रैलियों में आई भीड़ की तुलना की गई थी। अब दोनों रैलियों से आज की रैली की तुलना की जाएगी। मायावती दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से कोठी मीना बाजार के मैदान पर ही मंच के पीछे बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगी। बसपा के आगरा अलीगढ़ मंडल के कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।