फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayank or Amit will be revealed by DNA

मयंक या अमित डीएनए से होगा खुलासा

Sat, 10 Sep 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mayank or Amit will be revealed by DNA
कासगंज। सहावर के धौरिका से 17 दिन पूर्व लापता बालक मयंक है या अमित इसका खुलासा डीएनए से किया जाएगा। बालक के दो दावेदार आ जाने के बाद चाइल्ड लाइन दुविधा में फंस गया है। चाइल्ड लाइन ने फिलहाल बालक को शिशु गृह आगरा भेज दिया है।
विज्ञापन

सहावर के ग्राम धौरिका से 25 अगस्त को एक बालक अचानक लापता हो गया। यह बालक 26 अगस्त को रेलवे फाटक के निकट फतेहपुर निवासी अवनीश को मिल गया। अवनीश बालक को अपने साथ घर ले गया। रात भर बालक उनके घर पर रहा। इसके बाद मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्प लाइन व पुलिस को दी गई। चाइल्ड हेल्प लाइन बच्चे को अपने साथ ले आई और उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। परीक्षण में बालक की उम्र 6 वर्ष निकली। चाइल्ड लाइन ने बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने के प्रयास शुरू कर दिए। धौरिका के एक बालक के लापता होने की जानकारी के आधार पर चाइल्ड लाइन ने वहां के निवासी नेकराम से संपर्क किया। उन्होंने बालक को अपना बताया। बालक का नाम अमित बताया गया।
विज्ञापन

इधर कुतुकपुर मेला से वर्ष 2019 में लगभग दो साल का एक बालक लापता हो गया था। बालक अपनी बहन के साथ मेला गया हुआ था। कुछ लोगों ने बालिका को गुटका लेने भेज दिया और बालक को लेकर चंपत हो गए। इसके बाद से इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने कुतुकपुर निवासी नीलेश को मामले की सूचना दी। बालक को देखकर उसको अपना मयंक बताने लगे। बालक के दो दावेदार सामने आ जाने से गुत्थी उलझ गई। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने बालक को शिशु गृह आगरा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed