फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   May this unbreakable bond last forever; may no evil eye cast a shadow upon it.

Agra News: अमर रहे ये अटूट बंधन, कोई नजर न लगाए

Fri, 18 Sep 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
May this unbreakable bond last forever; may no evil eye cast a shadow upon it.
बाह: देवपुरा में लगा मोहर छठ का मेला
बाह। मोहर छठ पर्व बृहस्पतिवार को भी मनाया गया। मोहर विसर्जन की परंपरा के साथ ही मेलों का आयोजन हुआ। साल भर में सात फेरे लेने वाले दूल्हा-दुल्हन के मौर यमुना नदी के कचौराघाट, पई घाट, कमतरी घाट पर विसर्जित हुए। नंदगवा, देवपुरा, जरार, नरहोली के तालाब में मोहर विसर्जन के लिए महिलाएं पहुंचीं। नंदगवा में मोहर विसर्जन कर रही गुड्डी देवी ने बताया कि बेटे मदन का मोहर विसर्जित कर वर वधू के अटूट बंधन एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की है।
विज्ञापन

जरार की माया देवी, शकुंतला, बेबी मोहर विसर्जन के लिए ‘धीरे-धीरे बहना ओ मैया, मौर हमारा जाए, अमर रहे ये अटूट बंधन, कोई नजर न लगाए’ गीत गाते हुए पहुंचीं। नौगवां में शांती देवी, रेशम देवी, ममता ने ‘विसर्जन करने आई रे, मैया मोरे मौर का,अमर रखियो मैया, दूल्हा-दुल्हन के जोड़ का’ गीत गाया। पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया। मोहर विसर्जन के लिए नौगवां और देवपुरा में मेलों का आयोजन हुआ। मेलों में महिलाओं ने गृहस्थी के सामान की जमकर खरीददारी की। भजन, कीर्तन की महफिल भी जमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed