{"_id":"5a5c6a464f1c1b84268b482d","slug":"maximum-temperature-on-makar-sankranti-in-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"6 साल में सबसे गर्म रही ये मकर संक्रांति, ये है पिछले वर्षों का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 साल में सबसे गर्म रही ये मकर संक्रांति, ये है पिछले वर्षों का तापमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सालों में मकर संक्रांति पर्व सबसे गर्म इसी साल रहा। अधिकतम तापमान के लिहाज से साल 2018 की मकर संक्रांति गरम रही। पिछले साल के मुकाबले इस साल 14 जनवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री ऊपर रहा। पांच सालों के मौसम के मिजाज को देखें तो मकर संक्रांति पर कोहरा और शीतलहर के बीच पारा 18 डिग्री से ऊपर ही नहीं गया।
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। दोपहर में हवा की रफ्तार भी बेहतर रही, लेकिन धूप तेज होने के कारण लोगों ने पतंगबाजी का लुत्फ लिया।

मकर संक्रांति पर मौसम अनुकूल होने के कारण लोगों ने खूब पतंगे उड़ाईं। घर की छतों पर गुनगुनी धूप सेंकने के साथ बच्चे पतंग उड़ाते रहे, जबकि बीते सालों में कोहरा और धुंध के कारण दोपहर बाद ही धूप खिल पाती थी और हवा की रफ्तार भी कम रही थी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकता है। अधिकतम तापमान में कमी के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक कम हो सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकता है। अधिकतम तापमान में कमी के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक कम हो सकता है।
मकर संक्रांति पर ये रहा मिजाज
साल अधिकतम न्यूनतम
2018 24.6 5.1
2017 18.2 1.5
2016 18.3 12.7
2015 13.7 7.4
2014 15.1 8
2013 23.4 6.3
2012 21.4 3.8
2018 24.6 5.1
2017 18.2 1.5
2016 18.3 12.7
2015 13.7 7.4
2014 15.1 8
2013 23.4 6.3
2012 21.4 3.8