{"_id":"5e0b68fb8ebc3e87fe1085b1","slug":"mathura-vrindavan-municipal-corporation-expansion-will-include-20-villages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन नगर निगम की सीमा विस्तार पर योगी सरकार ने लगाई मुहर, इतने गांव होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन नगर निगम की सीमा विस्तार पर योगी सरकार ने लगाई मुहर, इतने गांव होंगे शामिल
Tue, 31 Dec 2019 08:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
मथुरा नगर निगम में अब 20 गांव और शामिल होंगे। सीमा विस्तार संबंधी मथुरा नगर निगम के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को प्रदेश की कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। इसकी जानकारी लगते ही पार्षदगण तथा ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
नगर निगम बनते समय वृंदावन तथा हाइवे से जुड़े कई गांवों को निगम में शामिल नहीं किया गया था। विगत दिनों सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव नगर निगम की कैबिनेट ने पास किया था, परंतु शासन ने इसमें छटीकरा तथा एनएच-2 संबंधी विस्तार को परिवर्तित करने को कहा था।
जिसे निगम अधिकारियों ने परिवर्तित करके दोबारा भेजा। इसमें छटीकरा की एनएच-2 से वृंदावन की ओर की आबादी सहित 20 गांव शामिल किए गए। मंगलवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में अन्य प्रस्तावों के साथ इस प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई।

सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल के अनुसार हमने इस प्रस्ताव में एनएच-2 से वृंदावन की ओर की छटीकरा की आबादी के साथ 20 गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव पर निगम की कैबिनेट और बोर्ड ने पहले ही मुहर लगा दी। अब निगम की सीमा में 20 गांव और शामिल हो गए हैं।
महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने से इन गांवों को भी निगम का लाभ मिल सकेगा। इनके शामिल होने से निगम का स्वरूप भी बढ़ जाएगा।
पार्षद बोले, अब 20 गांव भी विकास में होंगे शामिल
20 गांवों के नगर निगम में शामिल होने की सूचना के बाद पार्षदगण ने हर्ष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इससे निगम की सीमा से सटे यह गांव भी विकसित हो सकेंगे। वहां के रहने वालों को निगम का लाभ मिल सकेगा।
वार्ड 69 के पार्षद मुन्नालाल निषाद ने बताया कि हमने बोर्ड तथा कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर मुहर गाई थी। अब शासन ने भी इसे पास कर दिया है। जिससे यह गांव भी अब इसमें शामिल हो सकेंगे।