{"_id":"5a96b9c94f1c1bbe218b5856","slug":"mathura-two-sister-found-dead-on-railway-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहेली के घर जाने के लिए निकलीं दो बहनें, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के घर जाने के लिए निकलीं दो बहनें, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में थाना यमुनापार के डहरुआ रेलवे फाटक के समीप सगी बहनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। छोटी बहन के दोनों पैर शरीर से अलग थे तो बड़ी बहन का चेहरा पूरी तरह बिगड़ा हुआ था।
दोनों बहनें मंगलवार की शाम को घर से निकली थीं। रातभर परिजन तलाशते रहे पर सुराग नहीं लग सका। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए किशोरी की सहेली और युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना यमुनापार की मायापुरम कालोनी निवासी सुभाष चंद की बेटी भारती (18) केडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी तो छोटी बेटी सुरभि (12) इसी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। मंगलवार की सायं छह बजे भारती सहेली से मिलने के लिए छोटी बहन को लेकर घर से निकली फिर नहीं लौटी।

railway track
परिजनों ने काफी तलाशा पर कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो सवेरे का इंतजार कहकर पुलिस ने टाल दिया। बुधवार की सुबह मृतका के मामा धर्मेंद्र दुबे के पास फोन आया कि डहरुआ रेलवे फाटक के समीप भांजियों के शव पड़े हैं।
यह सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने दोनों की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाए। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। जांचकर जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले में प्रेम संबंधों की बात भी कह रही है।