{"_id":"5a6df0cf4f1c1b88268b70d1","slug":"mathura-two-people-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कार की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कार की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
accident in mathura
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम रविवार को गोवर्धन के रामनगर रोड पर जखन गांव के समीप एक बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी का काम करने वाले दोनों युवक तगादा करके घर लौट रहे थे। युवकों की मौत की खबर पर वृंदावन के नगला मोरा के पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। गोवर्धन पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।
वृंदावन के नगला मोरा निवासी हरीशंकर उर्फ सोनू (24) पुत्र भगवान सिंह और नीरज (22) पुत्र मोहन सिंह मिट्टी का कार्य करते थे। रविवार को गोवर्धन के गांव जचौंदा में तगादा करके दोनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। देर शाम बाइक सवार दोनों युवक जखन गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।
इसके बाद चालक बोलेरो को भगा ले गया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवकों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाती, उससे पहले नगला मोरा के ग्रामीण वहां पहुंच गए। यहां पर ग्रामीणों ने रामनगर रोड पर शव रखकर ग्रामीण हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
गोवर्धन पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया, पर ग्रामीण बोलेरो सवार के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी ने बताया कि बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।