फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Two friends who went on morning walk drowned in Yamuna, died

मथुरा: मॉर्निंग वॉक पर गए दो दोस्त यमुना में डूबे, मौत

Fri, 23 Jul 2021 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two friends who went on morning walk drowned in Yamuna, died
देवरहा बाबा घाट पर दो युवकों की डूबने से मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। मॉर्निंग वॉक पर गए दो दोस्त शुक्रवार को देवरहा बाबा घाट पर नहाते समय यमुना में डूब गए। शोर मचने पर एकत्रित लोगों के साथ गोताखोरों ने दोनों को बहार निकाला और तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौरानगर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय आलोक पुत्र रमाकांत शर्मा और 17 वर्षीय पुनीत पुत्र जानकी प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी प्रात:काल घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले। दोनों दोस्त कुंभ क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट पहुंचे और यमुना में नहाने लगे। नहाते वक्त अचानक एक दोस्त गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे दूसरे ने बचाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों को डूबते देख अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को यमुना से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। दोनों परिवारों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। एसडीएम सदर प्रशांत नागर भी तहसीलदार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की मदद के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना की ओर खींच लाई मौत
आलोक और पुनीत को मौत देवरहा बाबा घाट खींच लाई थी। दोनों दोस्त प्रतिदिन शहर के मध्य स्थित गांधी पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे, लेकिन शुक्रवार को दोनों यमुना में नहाने के लिए देवरहा बाबा घाट चले गए और यमुना में समा गए। दोनों दोस्त पड़ोसी ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed