{"_id":"5a9abe714f1c1bb5568b6b2a","slug":"mathura-three-brothers-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली के उत्सव में पसरा मातम, 3 भाइयों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के उत्सव में पसरा मातम, 3 भाइयों की सड़क हादसे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
गांव अजीजपुर में दुर्घटना के बाद एकत्रित भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ननिहाल होली खेलने निकले तीन युवक की मथुरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैगांव के निकट डिवाइडर तोड़ती हुई रजबहा में जा गिरी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव रजबहा से बाहर निकलवाए।
मृतकों में अजीजपुर के दो चचेरे भाई थे, जबकि एक उनकी बुआ का लड़का था। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने होली का उत्सव बंद कर दिया और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
घटनाक्रम के तहत गांव अजीजपुर निवासी नेमचंद अपने चचेरे भाई शेरू और बुआ के लड़के शशिकांत के साथ बाइक से जरैलिया हसनपुर ननिहाल में होली खेलने निकला था।

युवकों की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
जब वे लोग कोसी- शेरगढ़ रोड होते हुए पैगांव के समीप पहुंचे तभी पैगांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रजबहा की रेलिंग तोड़ते हुए उसमें जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलिंग भी उनके ऊपर जा गिरी। रजवाहा में तेज पानी चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त नेमचंद पुत्र चंदू उम्र 21 वर्ष व शेरू पुत्र देवीराम उम्र 21 वर्ष निवासीगण गांव अजीजपुर व शशिकांत पुत्र बच्चू निवासी मीरपुर नौहझील के रूप में की। परिजनों को सूचना दी तो गांव में कोहराम मच गया।

घर में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही गांव में होली उत्सव को भी बंद कर दिया गया। परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव के पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शनिवार को तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिल सके। दोपहर बाद नेमचंद व शेरू का अजीजपुर में अंतिम संस्कार हुआ, जबकि शशिकांत का शव पैतृक गांव मीरपुर भेजा गया।
शनिवार को तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिल सके। दोपहर बाद नेमचंद व शेरू का अजीजपुर में अंतिम संस्कार हुआ, जबकि शशिकांत का शव पैतृक गांव मीरपुर भेजा गया।