{"_id":"603bacd78ebc3ee94422cf26","slug":"mathura-the-streets-of-vrindavan-are-jammed-all-day-vrindavan-news-agr4825946186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन की सड़कों पर दिन भर रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन की सड़कों पर दिन भर रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। शनिवार को कुंभ के पहले शाही स्नान पर शहर में फैली अव्यवस्थाओं के बाद भी प्रशासन नहीं जागा। रविवार को हालात और भी बदतर हो गए। छुट्टी के कारण हजारों वाहन शहर में प्रवेश करने के लिए नाकों पर आ गए। इससे हालात बिगड़ गए और मुख्य रास्ते जाम हो गए। हालात शहर के अंदर भी सामान्य नहीं रहे। कार, ट्रैक्टर, टेंपो, ई-रिक्शा, बस की भरमार ने शहर के अंदर जाम की स्थिति पैदा कर दी। लोगों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं भी पुलिस की व्यवस्था नहीं दिखाई दी।
रविवार का दिन होने के कारण दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से हजारों लोगों ने वृंदावन का रुख किया। इससे वृंदावन छटीकरा रोड, वृंदावन मथुरा रोड के साथ पागल बाबा से यमुना एक्सप्रेसवे लिंग रोड पर जाम लग गया। यहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पागल बाबा तिराहे पर हालात बिगड़ते चले गए। इधर, शहर के बाजारों में भी जाम के हालात रहे।
यहां लगा जाम
वृंदावन छटीकरा रोड, वृंदावन मथुरा रोड, पानी गांव रोड, रेलवे ओवर ब्रिज, अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, परिक्रमा मार्ग, विद्यापीठ चौराहा, इस्कॉन रोड पर जाम के हालात रहे।