फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: streets of Tirthanagri jammed all day, police fail

मथुरा: तीर्थनगरी की सड़कों पर दिनभर लगा जाम, पुलिस फेल

Fri, 26 Feb 2021 08:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mathura: streets of Tirthanagri jammed all day, police fail
मथुरा। वृंदावन नगर निगम चौराहा के पास जाम में फंसे वाहन। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ शुरू हुए दस दिन का समय बीत गया, लेकिन प्रशासनिक अव्यवस्थाएं हावी हैं। कुंभ का पहला शाही स्नान शनिवार को है, लेकिन शहर के ट्रैफिक प्लान के संबंध में कोई पुख्ता योजना नहीं बनाई गई है। इस कारण वृंदावन शहर की सड़कों पर एक दिन पहले ही शुक्रवार को पूरे दिन जाम के हालात रहे। पुलिस व्यवस्था नगण्य रही। दो मिनट के सफर को तय करने में लोगों को घंटे भर से अधिक समय लगा। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में वाहनों के आने से जाम लगा रहा। न टेंपो को रोकने में पुलिस सक्रिय दिखाई दी और न चारपहिया वाहन कहीं रोके गए। जिसके जहां भी मन आया वाहनों को ले गया।
विज्ञापन

27 फरवरी को वृंदावन कुंभ का पहला स्नान है और हजारों लोगों के वृंदावन आने की पूरी संभावना भी है। वीकेंड होने के कारण शुक्रवार को ही हजारों लोग वृंदावन पहुंच भी गए। इस कारण वृंदावन की सड़कों पर पूरे दिन जाम के हालात रहे। नगर निगम चौराहा से लेकर बस स्टेंड और मिर्जापुर वाली धर्मशाला तक कार, बस, ट्रैक्टर, टेंपो, ई-रिक्शा से जाम के हालात हो गए। जाम के कारण पांच मिनट के सफर में लोगों को घंटे भर से अधिक समय लगा। जाम में फंसे लोग पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

यहां लगा रहा जाम
नगर निगम चौराहे से मिजापुर धर्मशाला, विद्यापीठ चौराहा, अनाज मंडी रोड, किशोरपुरा तिराहा, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग टटिया स्थान रोड, सीएफसी चौराहा और इस्कॉन रोड पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर जाम के हालात के बारे में जानकारी नहीं है। कुंभ के शाही स्नान को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।
- रमेश तिवारी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed