फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Speakers were placed on CMO's car employee dance Video goes viral

मथुरा: सीएमओ की कार पर रखे स्पीकर, फिर कर्मचारी ने किया ऐसा डांस; वीडियो हो गया वायरल

Tue, 31 Oct 2023 06:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

सीएमओ के वाहन पर स्पीकर रखकर कर्मचारी जमकर नाचा। उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कर्मचारी का डांस देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 
 

विज्ञापन
Mathura Speakers were placed on CMO's car employee dance Video goes viral
मथुरा सीएमओ कार्यालय में जमकर नाचा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का एक अजब-गजब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कर्मचारी नाचता हुआ दिख रहा है। वह सीएमओ की गाड़ी पर ही स्पीकर रखकर गाने बजा रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय का चौकीदार राजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वह सीएमओ की गाड़ी पर स्पीकर रखकर गाने बजा रहा है और जमकर झूम रहा है। वीडियो में मिलकर न होंगे जुदा, आ कसम खा लें गाने पर राजू नाचता हुआ दिख रहा है। उसके ठुमके देखकर आसपास खड़े लोग हंस रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं उसके नाचते समय कार्यालय के अंदर से कार्यालय का स्टाफ भी बाहर निकलता दिख रहा है, लेकिन कोई भी उसे रोकने का प्रयास नहीं करता। उसके नाचने के दौरान ही किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

सीएमओ एके वर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें डॉ. भूदेव, डॉ. चित्रेश, डॉ. आलोक शामिल रहे। टीम ने जांच रिपोर्ट में बताया कि यह वीडियो वाल्मीकि जयंती पर बनाई गई है। कर्मचारी ने शपथ पत्र दिया है कि वह वाल्मीकि जयंती पर खुशी से नाच रहा था। उसने कोई नशा भी नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed