{"_id":"5dac87468ebc3e93b31a7dd0","slug":"mathura-silverware-demand-increasing-on-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरजी के भोग लिए मथुरा में बन रहे चांदी के बर्तन, कई बड़े शहरों से आई डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरजी के भोग लिए मथुरा में बन रहे चांदी के बर्तन, कई बड़े शहरों से आई डिमांड
Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
चांदी के बर्तन देखता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
अब गुजरात, राजस्थान, एनसीआर और पश्चिम बंगाल में ठाकुरजी का भोग मथुरा में बने चांदी के बर्तनों में सजेगा। इन प्रदेशों से चांदी के बर्तनों की विशेष डिमांड मथुरा को मिल रही है। इसे देखते हुए दिवाली से पहले ही यहां के व्यापारियों ने इसकी तैयारी कर ली।
एक जमाने में मथुरा धार्मिक क्षेत्र के साथ देश की बड़ी चांदी की मंडी में गिना जाता था, लेकिन चांदी का कारोबार अब मथुरा के अलावा भी कई शहरों में प्रगति कर गया है। यहां बन रहे चांदी के बर्तन ठाकुर जी का भोग लगाने के लिए उनके अनुयायियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
कान्हा की नगरी में बनने वाले चांदी के बर्तनों की डिमांड विभिन्न राज्यों से मथुरा आ रही है। इसमें नाथद्वारा, जयपुर, सूरत, कोलकता, अजमेर सहित एनसीआर शामिल है। इन दिनों दिवाली पर बिक्री को देखते हुए चांदी के बर्तन तैयार किए जा रहे हैं।

Trending Videos
धनतेरस पर बंपर बिक्री का संभावना
कारीगर चांदी के थाल, कटोरी, ग्लास, चम्मच के साथ चांदी की आरती भी तैयार कर रहे हैं। धनतेरस पर खरीद में यह बर्तन लोगों की पसंद बन चुके हैं। सराफा कारोबारी राजकुमार चर्चित गोयल ने बताया कि इन दिनों चांदी के थाल, कटोरा, लोटा, दानपात्र और आरती का निर्माण किया जा रहा है। करीब 70 से अधिक कारखाने यहां चल रहे हैं।
इन बर्तनों की डिमांड सूरत, अहमदाबाद, नाथद्वारा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, उज्जैन, भरतपुर, आगरा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शहरों में अधिक है। 500 से लेकर 50 हजार रुपये तक के बर्तन बाजार में मौजूद हैं। अधिकतर लोग 10 हजार रुपये तक के बर्तनों की खरीद करते हैं।