फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Shyama Pyari Kunj Bihari Shri Haridas Dulari...

मथुरा: श्यामा प्यारी कुंज बिहारी श्री हरिदास दुलारी...

Tue, 14 Sep 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shyama Pyari Kunj Bihari Shri Haridas Dulari...
मथुरा। निधिवन राज में अपनी भावांजलि देते सूफी गायक जेएसआर मधुकर। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के जन्मोत्सव पर निधिवन राज में संगीत संध्या का आयोजन हुआ। जहां कलाकारों ने भजनों के माध्यम से अपनी भावंजलि दी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर श्रीनिधिवन राज में संगीत सम्राट रसिक शिरोमणि स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। ब्रजरसिक गायक जेएसआर मधुकर ने स्वामी जी के पदों का गायन तथा बधाई गायन किया। श्यामा प्यारी कुंज बिहारी श्री हरिदास दुलारी..., हमारी माई श्यामा जी को राजहित तो कीजे... कमलनयन सौं श्यामा जू रंग रंग दीनी सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद राधे अलबेली सरकार व प्रगटे श्री स्वामी हरिदास आदि का गायन किया। निधिवनराज सेवायत भीकचंद गोस्वामी ने बताया कि संस्कृति संगीत समिति द्वारा ब्रजरसिक सूफी गायक जेएसआर मधुकर पिछले कई वर्ष से स्वामी हरिदास जी के प्राकट्य उत्सव पर बधाई गायन करते आ रहे हैं। मदन बिहारी बाबा, किशोरी शरण , महेश प्रभु, शशि सखी, भावना सखी, धर्मवीर, राधेश्याम बेरी वाले आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed