{"_id":"5d96da158ebc3e017f1e6dbd","slug":"mathura-shri-krishna-janmasthan-temple-complaint-of-fake-page-to-google","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भगवान' के नाम पर ठगी: गूगल तक पहुंची शिकायत, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भगवान' के नाम पर ठगी: गूगल तक पहुंची शिकायत, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर ने मांगा जवाब
Fri, 04 Oct 2019 01:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर कृष्ण भक्तों से लाखों रुपये की ठगी के मामले को श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया है। जन्मस्थान ट्रस्ट ने गूगल के सर्च इंजन में मंदिर के होम पेज से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत की है।
Trending Videos
google search
- फोटो : GOOGLE
ऐसे करता था ठगी
ज्वाइंट मैनेजिंग ट्रस्टी जयंती डालमिया के पीए रमापति राम ने गूगल को ईमेल करके पूछा है कि आखिर यह छेड़छाड़ कैसे हुई और मोबाइल नंबर कैसे डाला गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि यह पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस की गिरफ्त में भक्तों को ठगने वाला युवक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया था। ठग हरियाणा के पलवल में बैठकर देश भर के श्रीकृष्ण भक्तों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। उसके शिकंजे में आम लोग ही नहीं, वीआईपी और बड़े व्यवसायी भी आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने गूगल पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर वो वीआईपी दर्शन की बुकिंग करता था। बुकिंग के बाद लोगों का नंबर ब्लैक लिस्ट कर देता था। लोगों को फंसाने के लिए वह उन्हें मंदिर परिसर में ही ठहराने की सुविधा का झांसा देता था।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ठगी के शिकार मुंबई, दिल्ली, पुणे, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि राज्यों के श्रद्धालु हुए तो कई ने इसकी शिकायत श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा से की। इसके बाद थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बुधवार को जालसाज को पकड़ लिया।