फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police team went to Delhi in search of Hindu Sena chief

Mathura: हिंदू सेना प्रमुख की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम, छह दिसंबर से पहले पकड़ने का दावा

Sat, 03 Dec 2022 12:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Dec 2022 12:22 PM IST
सार

हिंदू सेना प्रमुख ने 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर ईदगाह के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। इसमें भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया। इसके बाद पुलिस तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Mathura Police team went to Delhi in search of Hindu Sena chief
गोविंदनगर थाना मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज की मथुरा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके लिए थाना शेरगढ़ पुलिस से संपर्क साधा है। वहीं पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई है। हालांकि अभी तक संत युवराज पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दावा कर रही है छह दिसंबर से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज निवासी ब्रजधाम आश्रम, रान्हेरा (शेरगढ़) ने 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर ईदगाह के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। इसमें भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया। संदेश को देखकर थाना गोविंदनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने संत युवराज के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से थाना गोविंदनगर पुलिस हिंदू सेना प्रमुख की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना 

शुक्रवार को थाना गोविंदनगर पुलिस ने शेरगढ़ पुलिस से इस संबंध में संपर्क साधा। इसके अलावा एक टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। हर हाल में पुलिस छह दिसंबर से पहले हिंदू सेना प्रमुख को गिरफ्तार करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने कहा कि शेरगढ़ पुलिस के माध्यम से हिंदू सेना प्रमुख के रान्हेरा में ब्रजधाम आश्रम की जानकारी जुटाई गई है। वहां हिंदू सेना प्रमुख नहीं मिले। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। 6 दिसंबर से पूर्व हिंदू सेना प्रमुख की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed