फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Recovered Meat From Restricted Area

मथुरा: प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस से भरी गाड़ी पकड़ी, दो तस्कर चढ़े हत्थे, एक आरोपी राया पंचायत का सभासद

Wed, 22 Sep 2021 05:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 05:21 PM IST
सार

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस की बिक्री नहीं होगी, मांस किसका है इसकी पुष्टि वेटरनेरी विश्वविद्यालय से कराने के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Mathura Police Recovered Meat From Restricted Area
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में मांस की सूचना पर सतर्क हुई गोविंदनगर पुलिस ने बुधवार की सुबह गो-रक्षकों के सहयोग से महाविद्या कॉलोनी स्थित महाविद्या कुंड के पास से डेढ़ कुंतल मांस से भरी ईको गाड़ी पकड़ी है। आगरा से मांस बेचने के लिए आ रहे दो तस्कर भी हत्थे चढ़े हैं। इनमें एक राया पंचायत का सभासद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि गो-रक्षक संगठन के गो-सेवा मिशन के कार्यकर्ता राया कट से मांस से भरी ईको गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इसकी सूचना गोविंदनगर पुलिस को भी दी गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने टीम के संग गाड़ी को महाविद्या कुंड के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए राया नगर पंचायत के सभासद अयूब पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला शेरखान राया एवं मौसिम पुत्र रहीस निवासी राया हैं। इनके कब्जे से 160 किलो मांस बरामद हुआ है। मांस किसका है, इसके लिए वेटरनेरी विवि की टीम जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

तीर्थस्थल घोषित
बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों की मांग के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान के 10 वर्गमीटर के 22 वार्ड तीर्थस्थल घोषित किए थे। इसके बाद अधिकारियों ने मीट की दुकानों के लाइसेंस निरस्त करके इस क्षेत्र में मीट के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि इस संबंध में गो-सेवक सीताराम पुत्र महेश शर्मा नई बैंक कॉलोनी, वृंदावन ने धारा 295 429, गो हत्या निवारण अधि. 3 / 5ए /बी के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में काले कपड़े पहनकर निकला था अयूब
पकड़ा गया पशु तस्कर अयूब वर्तमान में राया नगर पंचायत का सभासद है। कुछ दिन पहले अलीगढ़ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर निकला था। इसकी भनक राया पुलिस को लग गई तो उसे हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस के सामने यह सभासद अपने का भाजपा का कार्यकर्ता बताने में भी पीछे नहीं रहा। भाजपाइयों ने पुलिस के सामने भाजपा कार्यकर्ता होने से इंकार कर दिया था।

एटा अभिषेक आत्महत्या प्रकरण: न्याय की आस टूटने पर अवसादग्रस्त अभिषेक ने खुद को मार ली गोली, पिता ने की थी मुख्यमंत्री से शिकायत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed