फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura Police recovered kidnapped child

बेटियों की शादी से पहले साढ़ू के बेटे को किया अगवा, हैरान करने वाली है वजह

Fri, 20 Jul 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Jul 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
mathura Police recovered kidnapped child
बच्चे को ले जाता आरोपी कान्हा
मथुरा में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी में खर्चा कम करने और पड़ोसी को फंसाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसे जानकर लोगों के होश उड़ गए। उसने अपने साढ़ू के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार अपहरण का मास्टरमाइंड बच्चे का मौसा है, जो अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना निवासी कुंवर चंद अपने परिवार के साथ साढू़ सुरेश की बेटियों की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार को थाना हाईवे की पुष्प बिहार कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहा उसका बेटा अगवा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई से कराया अगवा

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक और सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार ने अमन की गरुण गोविंद से सकुशल बरामदगी कर ली है। 

एसएसपी के मुताबिक कुंवर चंद के साढू़ सुरेश ने अमन के अपहरण की साजिश रची थी। सुरेश ने अपने छोटे भाई महावीर से अमन को अगवा करवाया। इसके बाद अमन को भांजे कान्हा को सौंप दिया। यह सब सुरेश ने शादी में कम खर्चा और पड़ोस के तीन युवाओं को फंसाने के लिए किया। 

चारों आरोपी फरार

एसएसपी ने बताया कि सुरेश, महावीर, कान्हा, गिर्राज प्रसाद ने अमन को अगवा किया। सीसीटीवी में कैद हुआ ही कान्हा अमन को गोदी में लेकर जाता दिख रहा है। अमन को हाथरस ले जाया गया।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। चारों आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed