{"_id":"5cdef00bbdec22078b292a68","slug":"mathura-police-perform-kanyadaan-of-constable-daughter-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पुलिस ने निभाया 'पिता' का फर्ज, मृतक सिपाही की बेटी का किया कन्यादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पुलिस ने निभाया 'पिता' का फर्ज, मृतक सिपाही की बेटी का किया कन्यादान
Sat, 18 May 2019 07:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
मृतक सिपाही की पत्नी और बेटी को सहायता राशि देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यूपी पुलिस के प्रधान आरक्षी की बेटी का शादी समारोह बेहद सादगी से हुआ। शादी में न बैंड बाजा था, न डीजे और न शहनाई सुनाई दी। सब कुछ बेहद सादगी से हुआ। मथुरा पुलिस ने इस विवाह का जिम्मा उठाया और उसे पूरा किया।
23 अप्रैल की रात सड़क दुर्घटना में जैंत चौकी पर तैनात प्रधान आरक्षी विजयनाथ सिंह चौहान की मौत हो गई थी। प्रधान आरक्षी पूर्व निर्धारित 17 मई को हुई अपनी बड़ी बेटी प्रीति चौहान की शादी की तैयारियों में लगे थे।
विजयनाथ की आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया। मथुरा पुलिस ने बेटी की शादी का जिम्मा लिया और इस शादी के लिए 6 लाख 21 हजार रुपये जुटाकर परिवार को सौंपा।

सादगी से संपन्न हुआ विवाह
मथुरा के गणेशरा में स्थित कृष्णा रिसोर्ट में विवाह समारोह की तैयारियों में लगे बेटी प्रीती के मौसा मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रीती के विवाह की परिवार को चिंता थी, कैसे तैयारियां होंगी। लेकिन मथुरा पुलिस के अधिकारियों ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने बताया कि यह शादी बेहद सादगी से कराई गई है। शादी में न बैंड बजा और न शहनाई गूंजी। शुक्रवार को एकत्रित की गई रकम को एसपी सिटी राकेश कुमार सिंह ने मृतक सिपाही के परिवार को सौंप दिया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही विजयनाथ चौहान मूल रूप से फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ में निकाऊ के रहने वाले थे। उनकी सबसे बड़ी पुत्री प्रीति की शादी आझईखुर्द निवासी पीएसी में तैनात वीरपाल के पुत्र इंजीनियर उमेश पाल से हुई है।