फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura police Encounter one miscreant injured

Mathura Encounter: सामने थे बदमाश, पुलिस ने संभाला मोर्चा; सहार के जंगल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

Thu, 16 Mar 2023 09:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 09:12 PM IST
सार

पुलिस को मुखबिर से बदमाशों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Mathura police Encounter one miscreant injured
बदमाशों की बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना में पिछले महीने छाता गोवर्धन रोड पर राहगीर से बाइक व मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की सहार के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं उसके दो साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइक व मोबाइल सहित तमंचा कारतूस बरामद किया है। 

विज्ञापन


बता दें 23 फरवरी को थाना गोवर्धन के गांव पाली निवासी जितेंद्र गिन्नी फैक्टरी से काम करके बाइक से छाता गोवर्धन मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहे थे, तभी छाता से पीछे दो बाइक सवारों ने जितेंद्र से सहार के पास तमंचा दिखाकर बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने आज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: जयमाला के बाद खुला दूल्हे का ऐसा राज, शादी के मंडप से पहुंचा जेल; एक-एक कर भागे बराती

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना 

बृहस्पतिवार को मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार को सूचना मिली कि तीन बदमाश बाइक से सहार की तरफ आ रहे है। पुलिस ने सहार के जंगलों में बदमाशों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। पुलिस से खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से सिहारा निवासी रामकिशन घायल हो गया। घायल बदमाश के बाएं पैर ने गोली लगी है, जबकि उसके दो साथी घनश्याम व कृष्णा निवासी देवीपुरा थाना हाइवे को दबोच लिया। 

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइक, मोबाइल व तमंचा कारतूस बरामद किए है। घायल बदमाश रामकिशन पर हाइवे व शेरगढ़ थाना तथा कोतवाली में लूट चोरी के मुकदमें दर्ज हैं। सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा ने बताया कि उक्त बदमाशों ने गोवर्धन छाता मार्ग पर एक राहगीर से लूट की थी। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में तीनों बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed