फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police caught three crore worth heroin

मथुरा में पुलिस ने पकड़ी तीन करोड़ रुपए की हेरोइन, सात तस्कर गिरफ्तार

Mon, 11 Jun 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 11 Jun 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
mathura police caught three crore worth heroin
पकड़े गए तस्कर
अलीगढ़ से मथुरा लाई जा रही तीन करोड़ की हेरोइन पुलिस ने पकड़ी है। 946 ग्राम हेरोइन समेत मादक तस्कर गिरोह के सरगना और छह लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।  
विज्ञापन


राया-मांट मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से पकड़े गए सात मादक तस्करों से एक बोलेरो और कार बरामद हुई है। यह हेरोइन मथुरा में खपाई जानी थी।

राया पुलिस को सूचना मिली कि करोड़ों रुपये की अलीगढ़ से हेरोइन तस्करी करके मथुरा लाई जा रही है। पुलिस ने सोमवार को मांट-राया मार्ग पर घेराबंदी कर ली। 

दो गाड़ियों में सवार थे तस्कर

सीएचसी के पास से बोलेरो और कार को रोका गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे। तभी पुलिस ने पीछा कर तस्करों को दबोच लिया। इनके पास 946 ग्राम हेरोइन मिली।  

एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि अलीगढ़ के बंटी, बिजेद्र, संत दास, संजेश, मथुरा के गांव आयराखेड़ा निवासी सुरेश दास, गुरेंद्र और फरीदाबाद के मोहना निवासी जयवीर सिंह को पकड़ा है। 

बंटी इस गिरोह का सरगना है। दो बाबा भी इस गिरोह में शामिल हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तस्करों को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपए का इनाम देने की ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed