फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura police caught a vicious thief who is expert in stealing bikes 20 bikes recovered

UP: मथुरा पुलिस ने पकड़ा ऐसा शातिर चोर, जो बाइक चुराने में माहिर; 20 बाइकें हुईं बरामद

Sun, 09 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 12:02 AM IST
सार

मथुरा पुलिस ने ऐसे बाइक चोर को दबोचा है, जो किसी भी प्रकार की बाइक चोरी करने में माहिर है। आरोपी के पास से पुलिस ने 20 बाइक भी बरामद की है।  
 

विज्ञापन
Mathura police caught a vicious thief who is expert in stealing bikes 20 bikes recovered
बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना पुलिस व स्वाट टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को चोरी के 22 दुपहिया वाहनों सहित किया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। शनिवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। आरोपी बेहद शातिर था। वह मथुरा से बाइक/स्कूटी चुराने के बाद अलीगढ़ और बुलंदशहर में लोगों को कर्ज होने की बात कहते हुए सस्ते दामों में बेच देता था। अलीगढ़ के खैर में उसकी एक बहन रहती है। वह अपराध करने के बाद उसे घर जाकर छिप जाता था।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शातिर चोर बोबी उर्फ रोहित पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला हंसी, राया को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जमुनापार थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे और स्वाट प्रभारी अभय कुमार शर्मा की टीम ने सौर गुद्दर मोड़ से गिरफ्तार किया। वह अलीगढ़ से चुराई कुछ बाइकों का सौदा करने के लिए यहां आया हुआ था। उसके पास से 22 दुपहिया वाहन (21 मोटर साइकिल व एक स्कूटी) बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2019 में इससे पूर्व एक साथ चोरी की 24 बाइक बरामद करते हुए गिरफ्तारी करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी थी। तब से अब पांच साल बाद इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तारी, बरामदगी व खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। यह 20 मुकदमों में नामजद है। बरामद बाइकों को भी मुकदमों से लिंक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed